Uses Of Marking Media
Introduction:-
मार्किंग की रेखाओं को साफ साफ दर्शाने के लिए जॉब की सतह पर जो पदार्थ लगाया जाता है,उसे मार्किंग मीडिया कहते हैं।
मार्किंग मीडिया के उददेश्य :-
जॉब बनाते समय मार्किंग रेखाएँ कारीगर के लिए गाइड लाईन का कार्य करती हैं।जिससे वह जॉब को जल्दी और सही साइज़ में बना सकता है।
मार्किंग करने से समय की बचत होती है।
मार्किंग करने से जॉब को बार बार चेक करने की आवश्यकता नहीं होती है।
मार्किंग मीडिया के प्रकार :-
1- White wash (सफेदी) :- इसका प्रयोग रफ या जंग लगे ढलवे लोहे पर किया जाता है।फिनिश जॉब के लिए यह उचित मार्किंग मीडिया नहीं है।
इसे बनाने की कई विधि हैं।
• चॉक व पानी
• चॉक व स्प्रिट
• सफेद लेड पॉवडर तथा तारपीड तेल
2- Prussian Blue :- यह प्राय मशीन या फ़ाईल की गई सतह पर प्रयोग किया जाता है।
इस पर खीची रेखाएँ साफ दिखाई देती है लेकिन इसे सूखने में अधिक समय लगता हैतथा कार्य करते समय मिट भी जाता है।
3- Copper sulphate solution (Cuso4) :- यह नीले थोथे का घोल होता है।
इसे बनाने के लिए नीले थोथे के पावडर को पानी में घोलकर कुछ बुंदे नाईट्रिक ऐसिड (Hno3) डाली जाती हैं।
यह घोल विष है।
इसका प्रयोग फाइलिंग सतह तथा मशीनिन्ग किये गए सतह पर किया जाता है,इस पर यह अच्छी तरह से चिपक जाता है।
4- Cellulose Vernish :- यह सबसे उत्तम मार्किंग मीडियाः है,यह बाजार में कई रंगों में मिलता है।
यह बहुत जल्दी सूख जाता है।मार्किंग की गई रेखाएँ साफ दिखाई देती है।
मार्किंग की विधियाँ:-
1- Centre Line Method- टेढे मेढे आकृति वाले जॉब जिनकी कोई भुजा फिनिश न कि हो उन पर इस विधि द्वारा मार्किंग की जाती है।
मार्किंग के लिए ऐसे जॉब के मध्य में एक अनुमानित रेखा खींच ली जाती है,और उसी को आधार मानकर मार्किंग की दूसरी रेखा खीची जाती है।
2- Marking by template- बहु उत्पादन कार्यों पर जल्दी से मार्किंग करने के लिए यह विधि अपनाई जाती है।
इसमें जॉब के आकार के अनुसार लोहे,गैल्वेनाइजड आयरन,एल्युमीनियम की सीट से एक टेम्प्लेट बना ली जाती है,इस टेम्प्लेट को जॉब पर रखकर स्क्रईवर द्वारा मार्किंग की जाती है।
3- Datum line method- ऐसे जॉब जिनकी दो संलग्न भुजाएँ सम्पुर्ण सतह पर अच्छी तरह से फिनिश की हो उन पर इस विधि द्वारा मार्किंग की जाती है।
इन रेखाओं को आधार मानकर मार्किंग की अन्य रेखा खीची जाती है।

nice and informative
ReplyDeleteNice
ReplyDeleteNice lines
ReplyDeleteGood one
ReplyDeleteGood one
ReplyDeleteBadhiya
ReplyDeleteBhut fayda milta h esi education se
ReplyDeleteGood information. बिल्कुल नई जानकारियां प्राप्त हुई।
ReplyDeleteGood ✌️✌️✌️
ReplyDelete